सजेती में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

0
16

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र गांव गौरैयनुपुर में 23 वर्षीय महिला संगीता पुत्री स्व. केशरी निषाद ने अपने मायके गौरैयनपुर में अपने घर के खपरैल में बल्ली के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी! सूचना पर मौके पहुंची सजेती पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु कानपुर भेजा गया है!जानकारी के अनुसार मृतक महिला की चार वर्ष पूर्व हमीरपुर जिले के छिमौली गांव में शादी हुई थी पति से अनबन चल रही थी जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है! तीन साल से अपने मायके गौरैयनपुर में रह रही थी अभी तक कोई आन औलाद नहीं थी! एस ओ सजेती अनुज कुमार ने बताया कि शव को पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है! तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here