कानपुर।आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र के संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने क्षेत्रांतर्गत रामलला मंदिर, नूरी मस्जिद एवं विलाल मस्जिद का दौरा किया। उन्होंने संबंधित स्थलों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की जांच करते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद भी स्थापित किया गया तथा लोगों से पर्वों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में लगाए गए पुलिस बल एवं पिकेट ड्यूटी को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याणपुर भी मौके पर उपस्थित रहे।
देखे फोटो।


देखे वीडियो।




