कमिश्नर विजय विश्वास पंत पहुंचे उन्नाव कलेक्ट्रेट, डीएम–एसपी ने किया स्वागत

0
27

उन्नाव।मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत आज उन्नाव दौरे पर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बुके भेंट कर औपचारिक स्वागत किया। कमिश्नर के दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अधिकारियों और विभागीय कर्मियों में विशेष सक्रियता देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर जनपद में चल रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here