उन्नाव।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा राजस्थान के पावन धाम (बाला जी) से लाया गया पवित्र शंख उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
भेंट किया गया यह शंख केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि वर्ष 2027 में विजय और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने वाला “विजय शंख” है। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश को विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके मार्गदर्शन में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की का नया अध्याय लिखा जाएगा।




