उन्नाव।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ कर वरबधुओं को दिया आशीर्वाद समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह धर्म की रीति रिवाज परंपराओं के अनुसार विधिवत मंत्रोच्चार पूजन अर्चन से भव्यता के साथ संपन्न कराया गया,। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी , विधायक सदर पुत्र / प्रतिनिधि श्री प्रखर गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । इस अवसर पर जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए जिलाधिकारी उन्नाव श्री गौरांग राठी ने कहा की उन्नाव जिला प्रशासन का यही प्रयास है कि योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाया जा सकें। उन्नाव जिला प्रशासन त्वरित और पारदर्शी तरीके से सभी योजनाओं के संचालन के लिए अनवरत प्रयासरत है। विवाह के उपरांत सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। 121 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ जिनमें से 118 जोड़े (सामान्य वर्ग के 02, अन्य पिछडा वर्ग के 39, अनु०जाति के 77) का हिन्दू विवाह रीति से विवाह और 3 जोड़ों का मुस्लिम विवाह रीति से निकाह कराया गया, जिसमें विधानसभा मोहान के 31 जोड़ो, विधानसभा बांगरमऊ के 26 जोड़े, विधानसमा सफीपुर के 26 जोड़े, विधानसभा पुरवा के 24 जोड़े, विधानसभा सदर के 10 जोडे तथा विधानसभा भगवन्त नगर के 04 जोडे उपस्थित हुए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री श्रीप्रकाश पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि जोड़ों को विवाह की सुविधा के अतिरिक्त ₹60000 कन्या के खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे, ₹25000 की धनराशि से वैवाहिक जीयन के आरम्भ के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा ₹15000 की धनराशि चैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु व्यय किया जाता है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहान, परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० श्री तेजयंत सिंह. जिला विकास अधिकारी श्री देव कुमार चतुर्वेदी, डीपीआरओ श्री आलोक कुमार, जिल्ला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय कुमार राय, खंड विकास अधिकारी, सिकंदरपुर सरोसी श्री फहद आलम, खंड विकास अधिकारी बांगरमऊ श्री अनिल सिंह, श्री सौरग वर्मा, श्री दीपांशु, श्री नितिन सिंह, श्री अनुपग सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मधारी और वर वधू के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ तिवारी द्वारा किया गया।
देखे फोटो।





