बांगरमऊ कस्बे के हुसैनी मस्जिद में 7 दिनी तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल, हाफिज का हुआ जोरदार इस्तकबाल

0
17

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा (गोल कुआँ) में स्थित हुसैनी मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई ‘7 दिनी तरावीह’ की नमाज कल रात मुकम्मल हो गई। इस विशेष नमाज में हाफिज-ए-कुरआन फरहान ने मात्र सात दिनों के भीतर पवित्र कुरआन का पाठ पूरा किया।
​ सात दिनों तक चली इस नमाज में मोहल्ले और कस्बे से बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। अंतिम दिन कुरआन शरीफ की आखिरी सूरतें पढ़ने के साथ ही तरावीह की समाप्ति हुई। इस दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी और खुशनुमा बना रहा। नमाज मुकम्मल होने के बाद मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोगों द्वारा हाफिज फरहान की हौसला अफजाई की गई। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और तोहफे भेंट कर उनका इस्तकबाल (स्वागत) किया गया।
​तरावीह मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। मदरसा यासीनिया के कारी अब्दुल मुबीन साहब ने रमजान व कुरआन की फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि कुरआन का सुनना और सुनाना दोनों ही बड़े सवाब (पुण्य) का काम है। मालूम हो कि इस तरह की तरावीह (7 या 10 दिनी) उन लोगों के लिए विशेष रूप से आयोजित की जाती है जो काम या अन्य कारणों से पूरे महीने की तरावीह में शामिल नहीं हो पाते। इस मौके पर मौलाना जीशान, हाफिज युसूफ मलिक, हाफिज दिलशाद, मौलाना नसीम अख्तर रिजवी, हबीबुलरहमान बाबूजी, आशिक अली, जान मोहम्मद, मो० कैफ, शकील अहमद, जियाउर्रहमान, सलीम खां, फरहद मिस्त्री, दिलशाद, इरशाद, नबीदाद खां, मो हसीन गुड्डू, मो दीन खां, अजीजुर्रहमान आदिल, शमसाद हाशमी, समाजसेवी फजलुर्रहमान सहित काफी नमाजी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here