एक सप्ताह से डॉक्टर विहीन चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेडा

0
14

असोहा,उन्नाव।बदलते मौसम के चलते बीमारियों की बाढ़ सी आ गई है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा में कोई भी डॉक्टर ना होने के कारण अस्पताल फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन चला रहे हैं।डॉक्टर ना होने कारण मरीज मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास इलाज करा रहे हैं।आज जब पत्रकारों की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन श्री कृष्ण सिंह मौजूद मिले वही मरीजों को दवा देते नजर आए। जब उनसे हकीकत जानी गई तो फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर अतिफ़ा अल्वी 18 फरवरी से 1 माह की सीसीएल की छुट्टी पर गयी हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा में डॉक्टर पुष्कर राज के नियुक्ति हुई है डॉ राज 17 फरवरी को ज्वाइन कर लिया है लेकिन तब से वह आज तक अस्पताल नहीं आए हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि उनका फोन भी नहीं मिलता है इस बाबत जब फार्मासिस्ट ने यह भी बताया की सीएससी असोहा से दूरभाष पर जानकारी लेनी चाहिए उससे भी संपर्क नहीं हो पाया। मरीजों नें मांग की कि सीएमओ उन्नाव इसे गंभीरता से ले और डॉक्टर की अविलंब व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मरीजों के प्रति सहानुभूति दिखाएं जिससे मरीज इधर-उधर ना भटके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here