संवाददाता,घाटमपुर। थाना क्षेत्र के पतारा में तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुस गया। घटना में दुकान में बैठी महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों को घर भेज दिया और गंभीर हालत में महिला को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है।
पतारा कस्बा निवासी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि कानपुर सागर हाइवे के किनारे पतारा कस्बे के पार्किंग के पास घर के बाहर परचून की दुकान स्थित है। दुकान में बुधवार शाम उनकी पत्नी अर्चना देवी व पड़ोस की रहने वाली आशा देवी बैठी थी, तभी कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान के बाहर खड़े युवक उबैश को टक्कर मारते हुए उछलकर टीन शेड को तोड़ते हुए दुकान के भीतर जा घुसा हादसे में दुकान में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीन को घर भेज दिया। वहीं गंभीर हालत में आशा देवी को कानपुर जिलास्पताल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
देखे फोटो।





