ट्रक और कार की भिड़ंत से कार सवार वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, युवक की हालत गंभीर

0
17

संवाददाता,घाटमपुर।थाना क्षेत्र के धरमपुर बंबा के पास मंगलवार दोपहर ट्रक और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें डॉक्टर ने पतारा सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया था, जहां देर शाम डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला हमीरपुर की चंदूपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ पाण्डेय गांव निवासी रमाकांत पाण्डेय को कार से लेकर मंगलवार दोपहर कानपुर जा रहे थे, जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे धरमपुर बंबा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घायलों एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों गंभीर घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान मंगलवार देर शाम बुजुर्ग रमाकांत की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान कार सवार रमाकांत पाण्डेय की मौत हो गई। परिजनो को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here