महाराजपुर जन सुविधा केंद्र में चोरी: चोरों ने सरकारी अभिलेख क्षतिग्रस्त किए, लाखों के उपकरण ले गए

0
18

सरसौल,कानपुर।थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में स्थित जन सुविधा केंद्र में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये के विद्युत उपकरण चुरा लिए और सरकारी अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह और सचिव राजकुमार मौर्य ने महाराजपुर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने चार सीलिंग फैन, दो ट्यूब लाइट, चार एलईडी बल्ब, दो एक्साइड बैटरी और एक ल्यूमिनस इन्वर्टर चुरा लिया। इसके अतिरिक्त, सेफ में रखे सरकारी अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचाया गया है और विद्युत वायरिंग तथा स्विच बोर्ड तोड़ दिए गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here