उन्नाव।औरास आर्या पॉलीक्लीनिक के डॉक्टर द्वारा इलाज के बाद युवक की मौत के मामले में नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सोमवार को क्लीनिक पर छापा मारा।मौके पर क्लीनिक बंद मिला। नोटिस चस्पा किया
औरास क्षेत्र के रामपुर गढ़ौवा गांव में अवैध रूप से संचालित आर्या पॉलीक्लीनिक में शनिवार को थाना क्षेत्र के ही हिमांचल खेड़ा निवासी विशुन पाल का डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया था।हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।जहां रास्ते में विशुनपाल की मौत हो गई थी।मृतक के पिता राम खेलावन ने डॉक्टर एवं कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवक की मौत के बाद हरकत में आए औरास सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप तिवारी अपने सहयोगी अजीत सिंह एवं अतीक के साथ सोमवार सुबह आर्या पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आर्या पाली क्लीनिक में तीन बेड मिले एवं क्लीनिक बंद मिला। डॉक्टर ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में क्लीनिक के कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया । सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लीनिकों की जाँच कर अतिशीर्घ कार्यवाही की जाएगी।




