उन्नाव।लगभग एक बीघा गेहूं की फसल को गांव के ही निवासी पप्पू पुत्र रंजीत द्वारा जलमग्न किया गया । पूरा मामला आसीवन की ग्राम पंचायत पेसारी तहसील सफीपुर जनपद उन्नाव का है बताते चलें ग्राम पंचायत पेसारी में लगभग तैयार गेहूं की एक बीघा फसल को गांव के ही निवासी पप्पू पुत्र रंजीत द्वारा जलमग्न कर दिया गया। गांव के ही निवासी किसान के लगभग 0.2530 हेक्टेयर के खेत में रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पेसारी गांव के निवासी पप्पू पुत्र रंजीत ने पानी भर दिया था। उसने किसान की गेहूं की फसल को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया है, और पानी के निकलने का कोई रास्ता नहीं है। परिणामस्वरूप, किसान की आजीविका और परिवार का अस्तित्व खतरे में है।
किसान के बात करने पर पप्पू पुत्र रंजीत के द्वारा साफ मना किया गया कहा गया है फसल का नुकसान वा मुआवजा नहीं दे पाएंगे तुमको जो कुछ करना हो करो जाकर पीड़ित किसान ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ उपजिलाधिकारी सफीपुर को तहरीर देकर उचित कार्यवाही करके किसान को हुए नुकसान की भरपाई करना सुनिश्चित करने की मांग की है ।
देखे कॉपी।





