अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में खागा के वकीलों ने दिया ज्ञापन

0
12

खागा,फतेहपुर।अवध बार लखनऊ में विधि व्यवसाय में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की 22 फरवरी 2026 को लोहे की रॉड और लाठी डंडों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में मॉडल बार एसोसिएशन खागा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा ।

माडल बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में मांग किया कि मृतक सुभाष चंद्र मिश्रा के परिजनों को तत्काल 1,00,00,000/- (एक करोड़ रुपये) का आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
मृतक अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के परिवार की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मृतक अधिवक्ता के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।

वकीलों ने बताया की प्रदेश में लगातार वकीलों की हत्याये हो रही है प्रशासन निरंकुश बना हुआ है वकीलों की सुरक्षा के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करवाना जरूरी हो गया है।
इस मौके पर अधिवक्ता महामंत्री मलखान सिंह यादव एडवोकेट , रामसखा द्रिवेदी एडवोकेट , अजय त्रिपाठी एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट, अरविंद कुमार पांडे एडवोकेट, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, बांकनाथ गोस्वामी एडवोकेट, मो यूसुफ एडवोकेट , लोधी लक्ष्मी देवी एडवोकेट, संजय सिंह एडवोकेट, इसराइल फ़ारूक़ी एस्वोकेट, राम सुमेर यादव एडवोकेट, हरिश्चंद्र एडवोकेट, संतोष शर्मा एडवोकेट आदर्श सिंह , मनोज यादव, सूर्य प्रकाश सिंह , अशोक श्रीवास्तव , राजेश द्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, राजा राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह , आशुतोष पांडे , कृष्णकांत त्रिवेदी , अंशुमान शुक्ला धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह , आनंद मोहन त्रिपाठी, शालू अग्रहरि, सुमन ,महेश सिंह , अरुण, अनूप कौशल , दुर्गेश अवस्थी, अखिलेश अग्रहरि हरिओम, संदीप श्रीवास्तव, महेंद्र राज सिंह, बृजेश शुक्ला , राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अंकित , धीरेंद्र , जितेंद्र राज योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा ,श्याम कुमार गुप्ता पंकज एडवोकेट,राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट , ब्रजेश शुक्ला एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, सहित समस्त कार्यकारणी व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here