संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र के माधा गांव में शनिवार रात हुई मारपीट और छप्पर में आग लगाने की घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। देर शाम पुलिस ने आरोपी अभय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूंछताँछ कर रही है।
सजेती थाना क्षेत्र गांव मढ़ा निवासी महेश चन्द्र पुत्र मन्नी लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पत्नी भाग्यवती, पुत्र शिवम, ज्ञानेंद्र पुत्र मैयादीन व अशोक पुत्र फूलचंद पर मढ़ा निवासी रिशु यादव पुत्र गुलाब यादव, नाथू यादव पुत्र संतोष यादव, सरगांव निवासी अभय यादव पुत्र अजीत यादव व बेटू यादव पुत्र पिंटू सहित लगभग एक दर्जन लोग फरसा, लाठी और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी और लूटपाट भी की। हमले में चारों लोगों के सिर, गर्दन, हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत शनिवार दोपहर के समय हुई जब सजेती के सरगांव प्रधान का बेटा अभय सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाही का भूसा लादकर घाटमपुर जा रहा था। मढ़ा गांव में रास्ते में खड़ी महेश की मिक्सर मशीन से ट्रॉली छू जाने पर भूसे के बोरे फट गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि शाम को अभय अपने साथियों के साथ दोबारा गांव पहुंचा और महेश के परिजनों के साथ मारपीट की, साथ ही छप्पर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
घटना की जानकारी मिलने पर घाटमपुर विधायक सरोज कुरील भी सीएचसी पहुंचीं और अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात डीसीपी ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद हमीरपुर के थाना कोरारा क्षेत्र के पारा गांव निवासी सगे भाई बृजलाल व रूप सिंह को भांजे अभय सिंह के साथ मारपीट की सूचना पर उत्तेजित होने के कारण शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं आरोपी अभय को देर शाम गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
देखे फोटो।





