घाटमपुर थाने में वायुसैनिक के साथ मारपीट का आरोप रात में पुलिस कर्मियों के रोकने पर हुआ विवाद, कान का पर्दा फटा, डीसीपी साउथ से शिकायत, एडीसीपी करेंगे जांच

0
11

संवाददाता,घाटमपुर। थाने में वायु सैनिक के साथ पुलिस कर्मियों के मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने कानपुर डीसीपी साउथ ऑफिस पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस कर्मियों ने इतना पीटा कि उनके कान का पर्दा फट गया, तीन दिनों से जवान का उपचार कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में जारी है। डीसीपी साउथ ने घटना की जांच एडीसीपी को सौंप दी है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव देवमनपुर निवासी रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने रविवार को कानपुर डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा नितीश सचान वायुसेना में तैनात है। 19 फरवरी को नौरंगा गांव निवासी अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने आया था। आरोप है, कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे मूसानगर रोड स्थित एक गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहे थे तभी घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने उससे पूंछताँछ की और गाली-गलौज की जा जिसका विरोध करने और वीडियो बनाने पर दरोगा ने उसका मोबाइल छीन लिया और जबरन वाहन में बैठाकर थाने ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में जवान को हवालात में बंद कर पीटा गया, जिससे उसके बाएं कान का पर्दा फट गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर जिलास्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन उसे कानपुर के सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। तीन दिनों से वायु सैनिक का उपचार अस्पताल चल रहा है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here