उन्नाव।पान मसाला गुटखा पर टैक्स बढाये जाने की आड लेकर व्यापारी व दूकानदार मनमाने ढंग से दाम बढाकर मोटा मुनाफा वसूल रहे हैं। पानमसाला खाने वाले उपभोक्ताओं ने पानमसाला की दरें सार्वजनिक किये जाने की मांग उठाई है।
गत जनवरी माह मे केन्द्र सरकार ने फरवरी माह से तम्बाकू उत्पादों पर टैक्स बढाये जाने की घोषणा की थी। उसी के बाद से यहाँ के व्यापारियों ने ब्लैकमेलिंग करनी शुरु कर दी थी जो आज तक बदस्तूर जारी है। वर्तमान समय मे 140रुपये पैकेट प्रिंट वाला केसर पान मसाला 200रुपये में बेचा जा रहा है और 155रुपये प्रिंट वाला एस एन के का पैकेट 210 रुपये तक बिक रहा है। इसी तरह कमलापसंद व सिग्नेचर सहित अन्य पानमसालो पर भी प्रिन्ट रेट से 50 से 70रुपये तक वसूले जा रहे हैं। जिसके चलते फुटकर मे ग्राहको को ढाई रुपये मे मिलने वाली पानमसाला की पुडिया साढे तीन रुपये मे मिल रही है तथा पांच रुपये मे मिलने वाली पुडिया सात रुपये मे मिल रही है।
टैक्स की बढोत्तरी के बाद पानमसालों के रेट क्या निर्धारित किये गये है इसे अब तक मसाला निर्माताओं ने सार्वजनिक नही किया है पान मसाला उपभोक्ताओं ने रेट सार्वजनिक किये जाने की मांग उठाई है।




