उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की बैठक हुई संपन्न

0
12

उन्नाव।टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के आव्हान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गंजमुरादाबाद उन्नाव की कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार कटियार की अगुवाई में क्षेत्र के हरितलोक होटल में संपन्न हुई।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा पास करने वाले निर्णय के विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व मेंं सभी पदाधिकारियों के साथ आगामी 22 फरवरी को ट्विटर अभियान, 23 फरवरी से 25 फरवरी तक हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप शिक्षण कार्य करना तथा दिनांक 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर 1 बजे से 4 बजे तक आहूत धरने को सफल बनाने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार कटियार, तहसील प्रभारी/ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा सहकोषाध्यक्ष नितिश कनौजिया ने संबोधित किया। साथ ही बैठक में संघर्ष समिति में रिक्त हुए दो पदों पर प्रवीण मिश्रा तथा अनिल कुशवाहा को मनोनीत कर शपथ दिलायी गयी। इस बैठक में ब्लॉक कार्यसमिति में मंत्री अवधेश कनौजिया, संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणधीर कनौजिया, संगठन की संरक्षिका अल्पना वर्मा, रमेश सिंह, विवेक शुक्ला, आत्मप्रकाश जी, अमृतलाल गौतम, प्रदीप पटेल , सुभाष चंद्र, हरिओम शुक्ला, उपेन्द्र यादव, वेदप्रकाश सिंह, अतुल कुमार, अनिलाभ, रिफाकत अली, ताबिश इजहार, अरुण यादव, नीलकमल, अभिषेक कुमार, रणविजय सिंह, नीलकमल सहित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here