पखवारे भर से गायब पैसठ वर्षीय वृद्ध का शव झाड़ियों के बीच मिला हत्या की आशंका

0
13

पुरवा,उन्नाव।रविवार को पुरवा मझिगवां सड़क पर असेहरू के निकट झाड़ियों में एक बुजुर्ग का सड़ा गला शव मिला।परिजन उसे तीन दिन से ढूंढ रहे थे दो दिन पूर्व पुलिस को प्रत्यावेदन दिया गया था मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की यहां तक की संबंधितों में से पूंछताछ करने की जरूरत ही समझी इससे भी आगे यह कि जब मृतक की बहू ने हल्के के दरोगा से संपर्क किया तो यह कह कर डपट दि या कि फुरसत मिलेगी तो देख लेंगे।खास यह कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की मांग की है।
भूपतिपुर निवासिनी रेनू पत्नी राजकुमार ने बताया कि उसका पति व देवर शहर में रहकर मजदूरी करते हैं वह बच्चों के साथ घर पर रहती है उसके ससुर शिवपाल ( 65 वर्ष) खेतों की रखवाली करते हैं और रात वहीं रहते हैं 15 दिन पहले सात फरवरी को घर आए थे।रेनू का कहना है कि उसके बाद वह घर नहीं आए। 19 तारीख को गांव के रामबाबू ने चचिया सास से कहा कि शिवपाल को ढूंढिए दिखाई नहीं पड़ रहें हैं हम लोगों ने खोज बीन की मगर वह नहीं मिले।
किसी अनहोनी से सशंकित मृतक की बहू ने 20 फर को कोतवाली पुलिस को जरिए प्रत्यावेदन जानकारी दी और बताया कि मेरे ससुर रामबाबू के साथ गए थे व जंगलीपीर बाबा के पास लखन सिंह के यहां कच्ची दारू पी थी व लखन सिंह की खटिया बनाई थी बताते चलें कि पुलिस की कृपा पर यहां नामचीन अपराधी कई वर्षों से कच्ची दारू बेचता है।
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस ने प्रत्यावेदन को गंभीरता लेती और संबंधितों से पूंछताछ करती तो राज फॉस हो गया होता लापरवाही का नतीजा सामने आया दो दिन बाद वृद्ध का शव झाड़ियों के बीच मिला।
बाद खबर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।बताया गया है कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल जाकर जांच की है समाचार प्रेषण तक घटना की एफ आई आर दर्ज नहीं हुई।घटना के संदर्भ में कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here