पुरवा,उन्नाव। पुरवा पटन रोड पर महाराना पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घायलों को सी एच् सी भिजवाया।हालत चिंताजनक होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को दोपहर ममरेजपुर निवासी रौनक (19) पुत्र किशन कुमार तथा सुमित (20) पुत्र रामदास कुशवाह स्कूटी से मिर्री चौराहा अपने नाना को लेने जा रहे थे। जैसे ही कस्बा के चंदी गड़ी स्थित महाराना फिलिंग स्टेशन के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े ।जिसके बाद पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सी एच् सी भिजवाया ।जहा गंभीर रूप से घायल रौनक को डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया ।




