उन्नाव। में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, श्री संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान जनपद में अपराध एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निम्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—आईटीएसएसओ पोर्टल पर 60 दिवस से अधिक समय से लंबित एवं अन्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही हेतु चिन्हित प्रकरणों एवं तैयार प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चैन स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी एवं अन्य चोरी की घटनाओं में शेष अनावरण हेतु विशेष टीमों के गठन एवं शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए।
बरामदगी हेतु शेष गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों के प्रकरणों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थानावार लंबित विवेचनाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित अपराधियों की सूची का परीक्षण कर गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विगत 10 वर्षों के संपत्ति संबंधी अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं टॉप-10 अपराधियों के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा कर नियमित सत्यापन एवं निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
यक्ष एप पोर्टल पर फीडिंग की स्थिति की समीक्षा कर शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
न्यायालय में प्रभावी पैरवी हेतु चिन्हित अपराधों की समीक्षा कर अभियोजन पक्ष से समन्वय स्थापित कर दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आगामी रमजान माह, होली एवं ईद के त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रबंधों, फ्लैग मार्च, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, ड्रोन कैमरों एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, प्रभावी कानून-व्यवस्था एवं जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।गोष्ठी के अंत में लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना दही श्री ज्ञानेन्द्र सिंह को थाना दही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 46/26 धारा 140(1)/123 बीएनएस एवं प्रभारी निरीक्षक थाना असोहा श्री फूल सिंह को थाना असोहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/26 धारा 103(1) बीएनएस के सफल अनावरण हेतु उत्साहवर्द्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
देखे फोटो।





