फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

0
9

उन्नाव।फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना बीघापुर पुलिस द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वादी रामप्रकाश पुत्र अयोध्या निवासी ग्राम प्रभुवाखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव की तहरीरी सूचना पर थाना बीघापुर पर मु0अ0सं0 107/25 धारा 406/420/323/504/506 भा0द0वि0 बनाम 1.सत्यपाल पुत्र गंगानारायण नि0 ग्राम मर्दनपुर थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र 47 वर्ष व 2. सत्यपाल की पत्नी पंजीकृत किया गया था दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 467/468/471 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी की गयी। आज दिनांक 22.02.2026 को थाना बीघापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त सत्यपाल पुत्र गंगानारायण नि0 ग्राम मर्दनपुर थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र 47 वर्ष को समय करीब 10.15 बजे सुबह अभियुक्त के घर ग्राम मर्दनपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here