उन्नाव।विकास खण्ड मियागंज के खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चयनित प्रथम 100 छात्र छात्राओं की एक दिवसीय एक्पोजर विजिट दिनांक 20 फरवरी को लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र में सम्पन्न करायी गयी।
इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों, क्विज एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से जीन परिवर्तन, उत्परिवर्तन तथा आधुनिक रिसर्च सिद्धांतों की जानकारी दी गई। साथ ही चार्ल्स डार्विन के विकासवाद सिद्धांत के माध्यम से जीवों की उत्पत्ति से लेकर भविष्य में संभावित मानव संरचना एवं प्रगति की संकल्पना पर आधारित शैक्षणिक वीडियो भी प्रसारित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना, नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना तथा भविष्य की तकनीकियों से परिचित कराना रहा। बी ई ओ मनींद्र कुमार ने इस एक्पोजर विजिट को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों पर छात्रों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस अवसर पर विकासखंड मियागंज के विज्ञान एवं गणित के ए आर पी के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
देखे फोटो।





