खेत पर गया किशोर हुआ लापता मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई

0
14

बांगरमऊ,उन्नाव।एक किशोर अपने खेत पर गया था। तभी किसी बात को लेकर पड़ोसी गांव के दबंगों ने किशोर की पिटाई कर दी। तब से किशोर लापता है। मां ने दबंगों पर उसके बेटे को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मजरा निवासी पिंकी पत्नी राकेश द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते शुक्रवार की शाम उसका बेटा प्रांजुल 14 वर्ष अपने खेत पर गया था। तभी वहां पड़ोसी गांव ताजपुर निवासी संजय पुत्र नागेंद्र आदि आ धमके और पुरानी रंजिश को लेकर उसकी जमकर पिटाई की। तब से उनका बेटा गायब है। मां का आरोप है कि दबंगों ने उसे बंधक बना लिया है और उसके ऊपर पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मां ने अपने बेटे की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई है। तहरीर मिलते ही पुलिस घटना की जांच और किशोर का पता लगाने में जुट गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here