संवाददाता,घाटमपुर।थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सोन प्रताप सिंह की 28 फरवरी को शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के लिठौली निवासी 13 वर्षीय युवराज सिंह पुत्र आनंद पाल सिंह भी आया था। शुक्रवार सुबह वीरपुर निवासी 16 वर्षीय हर्ष प्रताप सिंह पुत्र बालेंद्र सिंह चौहान परीक्षा देने चंवर स्थित कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद हर्ष, उसका चचेरा बड़ा भाई सन्नी प्रताप पुत्र मलखान सिंह 38 और परिवार के रुद्र प्रताप सिंह उसे ई-रिक्शा से लेकर वापस लौट रहे थे।
तभी राहा मोड़ पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार आसपास के पहुंचे लोगों ने ई-रिक्शा के नीचे दबे मासूम और अन्य घायलों को बाहर निकाला और घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जांच में हर्ष और युवराज के पैर में फ्रैक्चर बताया गया जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना वीरपुर पहुंचते ही शादी की तैयारिया सहम गई गईं परिजन आनन-फानन में पहुंचे सीएचसी!
घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




