बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार,पुलिस को गुमराह करने के लिये भाई ने बनाई थी बहन के अपहरण की झूठी कहानी

0
7

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना दही पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बहन की हत्या करने वाले भाई को गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें दिनांक 18.02.2026 को रामनरेश पुत्र स्व0 होरीलाल नि0 तारगांव थाना दही जनपद उन्नाव द्वारा थाना दही पर तहरीरी सूचना दी गई कि मेरी बेटी उम्र करीब 24 वर्ष का विवाह रिंकू उर्फ रमाकांत नि0 कछियनखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव के साथ हुआ था, जिसकी विदाई कराने को मैने अपने लड़के अजय पुत्र रामनरेश बुझवा उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम तारगांव थाना दही जनपद उन्नाव को अपनी ई रिक्शा देकर भेजा था। जहां से वह दिनांक 18.02.2026 को लड़की की विदाई कराकर घर के लिये चला था। रात को समय करीब 10.15 बजे मेरा पुत्र घर अकेला आया और बताया कि रास्ते में बाजार खेड़ा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमारी ई-रिक्शा को रोककर मुझे कुछ खिला दिया औऱ मेरी बहन को लेकर चले गये है। उपरोक्त सूचना के सम्बन्ध में थाना दही पर मु0अ0स0 46/26 धारा 140(1)/123 बीएनएस बनाम दो अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया। स्वाट, सर्विलांस एवं थाना स्तर से टीमों का गठन कर घटनास्थल पर जाकर अजय उपरोक्त से पूछताछ प्रारम्भ की गई। तो अजय उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसका उसकी बहन से घरेलू बातो को लेकर विवाद रहता था जिस कारण ईर्ष्यावश उसने बहन की उसके शॉल से गला दबा कर हत्या कर दी तथा शव को जंगल में छुपा दिया था । अजय उपरोक्त की निशादेही पर पुलिस द्वारा युवती के शव को बरामद किया गया तथा पंचायतनामा भरकर पीएम हेतु भेजा गया। अभियुक्त अजय उपरोक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल एक अदद शॉल व घटना मे प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 140(1) बीएनएस की घटोत्तरी कर धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here