बांगरमऊ,उन्नाव ।नगर के मोहल्ला सरायं स्थित माता राधेश्वरी मंदिर में आज गुरुवार को माताजी का जन्मोत्सव एवं वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को फूलों, झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।
मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से देवी मां का हवन-पूजन किया गया। बाद में माताजी की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इस दौरान महिला मण्डल द्वारा प्रस्तुत भजन ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ और ‘मां मुरादे पूरी कर दे, हलवा बाटूंगी’ पर महिला भक्तों ने जमकर नृत्य किया। अंत में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ कन्याओं को उन्हें उपहार भेंट किए गए। आयोजन की व्यवस्था मंदिर समिति की व्यवस्थापिका राज कुमारी के अलावा रोशन गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी ने संभाली।




