घाटमपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत पुत्र की हालत गंभीर, पुलिस ने पहुंचाया सीएससी, जिलास्पताल रेफर

0
11

संवाददाता,घाटमपुर। थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्टर मार दी हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घायल बेटा को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेउना थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कमलेश अपने बेटे शोभित के साथ बाइक से कानपुर गए थे, जहां से देर रात वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में पिता कमलेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक का उपचार जारी है। घाटमपुर पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुःखद घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here