उन्नाव पुलिस लाइन में आईजी का निरीक्षण

0
10

उन्नाव।आज लखनऊ रेंज के आईजी किरण पंत उन्नाव पुलिस लाइन पहुंचे, जहां जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।आईजी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, बैरकों व कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज किरण पंत के उन्नाव पुलिस लाइन पहुंचने पर जिलाधिकारी गौरांग राठी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने विभागीय समीक्षा कर सदर कोतवाली एवम सफीपुर कोतवाली का निरीक्षण किया।
श्री किरण एस., पुलिस महानिरीक्षक महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के साथ थाना सफीपुर जनपद उन्नाव में नव निर्मित “नन्हे फरिश्ते” कक्ष का उपस्थित बच्चों से फीता कटवाकर लोकार्पण किया गया। महोदय द्वारा कक्ष में उपस्थित बच्चों को उपहार भेंट किये गये। नन्हें फरिश्ते कक्ष मे पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिला फरियादियों के बच्चों के लिये इन्डोर गेम्स, टेलीवीजन एवं बच्चों की केयर टेकिंग से संबन्धित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके उपरान्त महोदय द्वारा थाना सफीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को वाटर बोटल एवं टॉर्च वितरित की गई। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना सफीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस प्रणाली, मालखाना, शस्त्रागार तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही थाना स्तर पर संधारित अभिलेखों एवं पंजिकाओं की प्रविष्टियों की जांच कर उनकी अद्यतन स्थिति का परीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, सीसीटीएनएस पर समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण व हस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के संबंध में थाना प्रभारी सफीपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, श्री संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी सफीपुर, श्री अरविन्द चौरसिया क्षेत्राधिकारी हसनगंज, श्री संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here