बांगरमऊ,उन्नाव।नगर पालिका की तरफ से संचालित वसूली स्टैंड अवैध उगाही की तरफ अग्रसर होते दिख रहे है वाहन चालकों को बनी किसी सीरियल नंबर की पर्ची थमाकर वसूली की जा रही है वही इस शुल्क के बदले वाहन चालक को कोई सुविधा भी नहीं मिल पा रही है ।इस वसूली कार्य पर पूर्व में कई बार विरोध प्रदर्शन व मारपीट भी हो चुकी है किंतु वसूली कार्य में किसी प्रकार का सुधार या सुविधा नहीं मिल सकी।
गौरतलब हो नगर पालिका परिषद बांगरमऊ द्वारा नगर के सभी प्रमुख मार्गों के प्रवेश स्थलों पर वसूली पिकेट बनाए गए है जहां पर तैनात कर्मचारी नगर में वाहन प्रवेश करते ही पार्किंग शुल्क की पर्ची थमाकर रुपए वसूल लेते है किंतु पार्किंग के नाम पर नगर में कही पर भी पालिका प्रशाशन द्वारा कोई स्थान नियत नहीं है जिससे खासकर ई रिक्शा मार्गो पर जमा रहते है परिणामस्वरूप दिनभर जाम की स्थित बनी रहती है।खास बात तो यह है पार्किंग शुल्क के नाम पर दी जा रही पर्ची में कोई क्रम संख्या आदि नहीं पड़ी हुई है जिससे इस कार्य में भ्रष्टाचार की बू आती दिख रही है।
नगर पालिका में कार्यरत बड़े बाबू रविन्द्र कुमार ने ठेकेदार द्वारा वसूली करने की बात कहते हुए ठोस बात बताने से पल्ला झाड़ लिया।
वही इस वसूली कार्य को अवैध बताते हुए पूर्व के दिनों संडीला मार्ग तिकोनिया पार्क के निकट सैकड़ों ई रिक्शा चालकों द्वारा लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया गया इसी क्रम में लखनऊ मार्ग व हरदोई बाईपास के निकट कई बार वसूली को लेकर वाहन चालकों से मारपीट भी हुई जिसमें पीड़ित पुलिस की चौखट तक पहुंचे किंतु जनहित में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी।अब बिना किसी सुविधा के पार्किंग शुल्क का बोझ ढ़ो रहे वाहन चालक।




