तुलसी पूजन दिवस यात्रा में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के बच्चों को बिमल द्विवेदी ने किया सम्मानित

0
13

उन्नाव।नर सेवा नारायण सेवा समिति’ उन्नाव द्वारा तुलसी पूजन दिवस(25 दिसंबर ) के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम व विशाल यात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। समिति ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए संस्था के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने उन्हें प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।
इन स्कूलों के छात्र हुए सम्मानित:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के लिए सराहा गया:
कृष्णा बाल विद्या मंदिर, लोक नगर
संगम शिशु मंदिर, एबी नगर
हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल, शिवनगर
वाईब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल, शिवनगर

समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ना है। बच्चों ने सांस्कृतिक/राष्ट्रप्रेम की झांकियों के माध्यम से तुलसी के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशस्ति पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और शिक्षकों ने समिति की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी , ने समिति के सदस्यों के साथ स्कूल प्रबंधक निशांत शुक्ला संगम शिव मंदिर , प्रबंधक सुधीर तिवारी बाइब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल, प्रबंधक रामेश्वर यादव कृष्णा बाल विद्या मंदिर, प्रबंधक नीरज दीक्षित हैपी किट्स सहित प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय त्रिवेदी , धर्मेन्द्र शुक्ला ,अखिल मिश्रा, अभी तिवारी सहित अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here