सजेती के गुजेला गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

0
10

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र गांव गुजेला निवासी हुकुम सिंह की 16 वर्षीय बेटी राशिका ने मंगलवार को अपने घर के कमरे के छत के पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी! सूचना पर मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा है! प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दौरान परिजन खेतों पर थे! मृतक किशोरी अपनी चार बहनों में दूसरे नंबर की बहन थी! एस ओ सजेती अनुज कुमार भारतीय ने बताया कि सूचना मिली थी फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है! शव पोस्टमार्टम हेतु कानपुर भेजा गया है! परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने अपनी जान गवां दी है! दुःखद घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here