असोहा, उन्नाव।दिनांक 28 जनवरी को पुलिस को दूरभाष पर सूचना के आधार पर असोहा पुलिस को जानकारी हुई थी गोकुलपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।वादी ओमकार पुत्र स्वर्गीय कृपा शंकर निवासी गोकलपुर की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना में मुकदमा अपराध संख्या 25/26 धारा 103(1) बीएस बनाम अज्ञात दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की थी और पति से लगातार पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान वादी ओंकार की घटना में संलिप्ता पाई गई थी ओमकार को शक हो गया कि पुलिस को सही जानकारी हो गई है तभी से ओमकार गायब हो गया। आज दिनांक 16 /2 /26 को प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने मय हमराह पुलिस बल के साथ लाला खेड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्त निशानदेही से गांव गोकुलपुर एक आदत 315 बोर तमंचा बरामद कर 315 आर्मएक्ट की बढ़ोतरी कर दी। प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने बताया की विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।ओमकार पुलिस की पूछताछ में पुलिस को यह गुमराह करता रहा कि उसको किसी पर हत्या करने का शक नहीं है वंही मृतक की पुत्री ने दबाव में बयान बदल रही थी। पुलिस को उसी दिन शक हो गया था की हत्या पति ने की है। आखिरकार पुलिस का शक यकीन में बदल गया।
ओमकार ने प्रेमी से बात करने की शक पर हत्या की बात कबूली है।
पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी ओमकार ने बताया कि श्री कांति के पास छोटा मोबाइल था। जिससे वह किसी से लगातार बात करती थी एक माह पहले पकड़े जाने पर झगड़ा भी हुआ था लेकिन वह नहीं मानी तो हमने हत्या का प्लान कर गोली मार कर हत्या कर दी।




