जयमाल के पड़ते ही शिव की हुई पार्वती,अद्भुत शिव बारात में भूत, पिशाचों देवदाओं की भव्य झांकी, विशाल शिव तांडव, घोड़ों का नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र, DCP, SDM सहित भारी पुलिस बल रहा तैनात

0
6

घाटमपुर,कानपुर।नगर के बरीश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गई!भूत, पिशाच, देवताओं समेत लाखों की संख्या में शिव भक्त बारात में शामिल रहे भक्तों की लाखों की भीड़ बाबा भोलेनाथ के बाराती बने। तो कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में मौजूद महिलाएं मां पार्वती की ओर से जनाती बनी है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा है। बारात रविवार दोपहर मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर पर पहुंची। जहां पर बाबा का मां पार्वती के साथ विवाह संपन्न हुआ। जिसके बाद मां पार्वती और बाबा भोलेनाथ की झांकी नगर के विभिन्न गलियों के रास्ते होते हुए। बरीश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर बारात का समापन हुआ। जहां सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा है।
महाशिवरात्रि के महान पावन पर्व पर रविवार को नगर में धूमधाम के साथ भोलेशंकर की बारात निकली। बारात दोपहर लगभग 11 बजे नगर स्थित बरीश्वर महादेव मंदिर से निकली। आगे चल रहें दर्जनों लोडरों में लगाए गए साउंड सिस्टमों से शिव स्तुति समेत विभिन्न भक्ति गीतों का प्रसारण चलता रहा वहीं ट्रैक्टरों में शिव के विभिन्न रूप की झांकिया माहौल को शिवभक्तमय कर दिया शिव बारात के साथ में दीवारी बुंदेली खण्ड, भागड़ा, शिव तांडव, घोड़े का नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। साउंड सिस्टम से लैस लोडर के पीछे शिवभक्तों की टोलियां चल रहीं थीं। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ हनुमान जी, राम,लक्ष्मण, सीता वहीं यमराज की भी झलक निराली थी आगे बग्घी में सवार होकर भगवान भूत भावन शंकर की चल रहें थे। कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में बनाए गए मंच में भगवान शिव और माता पार्वती ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाला। तालाब के चारों ओर एकत्रित भक्तों की भारी भीड़ ने जयमाल पड़ते ही गगनभेदी जयकारों से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान मंच पर पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण समेत मनीष तिवारी, अंकित दीक्षित, संदीप सचान, अमित तिवारी सर्वेश पाण्डेय आदि लोगों ने भगवान शिव की आरती उतारी।
जिसके बाद तालाब के बीच में निर्मित मंच पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती का तांडव नृत्य को भक्तों ने जमकर सराहना की इस दौरान यहां घोड़ों के नृत्य के साथ बुंदेली दीवारी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यहां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में भक्त मौजूद रहें।
बारीश्वर मंदिर से शिव बरात निकलते ही मार्ग पर नगर के युवाभक्तों व व्यापरियों के द्वारा जगह जगह पर स्टाल सजाए गए। कई स्थानों पर बाहर से आए भक्तों के लिए यहां लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है। प्रसाद के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर लोगों के व्रत को ध्यान में रखतें हुए शिव भक्तों के लिए फल वितरण की व्यवस्था की गई है। शिव बारात में पहुंचे शिव भक्तों ने स्टालों में लगे विभिन्न प्रकार के प्रकार के प्रसाद की आनंद लिया! नगर के पुराना अस्पताल रोड,साढ़ मार्ग पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में शिव मंच की की छटा ही कुछ निराली थी! नगर की छतों में लगे केसरिया ध्वजों से माहौल शिव भक्तिमय हो गया चारों तरफ केसरिया खुमार छाया हुआ हैं। यहां शिव बरात में आसपास क्षेत्र से लाखों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए हैं। नगर निवासी रोहित शुक्ला, पुतु, रेसू पाण्डेय सहित पांच युवकों ने शिव बारात के आयोजन की नींव रखी थी। शुरुआत में पहले शिव बारात में कम भक्त पहुंचते थे, फिर प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम बढ़ता गया। और लोग जुटते चले गए। इतने बड़े कार्यक्रम में कोई कमेटी नही है,और न ही कोई आयोजक है। इस कार्यक्रम में आए हुए शिवभक्त खुद आयोजक हैं! यहां लाखों की संख्या में भक्त शिव पार्वती विवाह के देखने पहुंचते है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहता है।

लाखों लीटर की बनी ठंडाई का प्रसाद महिलाओं ने खूब पसंद किया
नगर में दुकानदारों और शिव भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। स्टॉल में लाखों लीटर ठंडाई बंटी हैं। ठंडाई पीने में महिलाओं की भी होड़ लगी रही। शिवभक्ति माहौल में महिलाओ ने भी बढ़ चढ़चकर में हिस्सा लिया। और स्टॉल में बंट रही ठंडाई का लुफ्त उठाया है।
भोले नाथ की बारात में शामिल युवतियों ने तलवार बाजी के विभिन्न प्रकार से करतब दिखाए। जिसके साथ यहां पर दिवाली के करतब दिखाए युवतियों द्वारा दिखाए गए करतबों को शिव भक्तों ने जमकर सराहना की।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here