आश्रम में बच्चों ने किया अभिभावकों का पूजन, छलकीं ममता की आंखें,मातृ-पितृ पूजन दिवस में 5000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया

0
8

कानपुर।मैनावती मार्ग स्थित श्री योग वेदांत सेवा समिति (संत आशाराम बापू आश्रम) में एक अनोखे और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे स्वरूप में मनाया गया समिति द्वारा आयोजित ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ में बच्चों ने पाश्चात्य संस्कृति के बजाय अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया कार्यक्रम का संचालन अहमदाबाद से आए पुष्पेंद्र भाई ने किया समारोह के दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता को आदरपूर्वक आसन पर बैठाया, उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और तिलक लगाकर आरती उतारी जब बच्चों ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए, तो अभिभावकों ने भी भावुक होकर उन्हें गले लगा लिया भारतीय परंपरा की इस जीवंत झलक को देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा 19 वर्ष पूर्व शुरू की गई यह पहल आज एक वैश्विक अभियान बन चुकी है भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसे व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है इस आयोजन की खास बात यह रही कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और पारसी सहित सभी समुदायों ने इसकी सराहना की है, क्योंकि यह आयोजन जाति-धर्म से ऊपर उठकर पारिवारिक मूल्यों और सद्भाव को बढ़ावा देता है समारोह में उपस्थित लगभग 5000 लोगों ने इस पूजन का लाभ लिया बच्चों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी वैलेंटाइन डे के स्थान पर हर साल इसी तरह अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करेंगे उपस्थित जनसमूह ने श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ की इस सुंदर पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य नागरिक व सेवादार उपस्थित रहे बलराम मनवानी, सुरेश कपूर, संजय आहूजा, संजय सिंघानिया, रमेश चंद्रवानी, राजेश सिंह, सौरभ चौरसिया एवं भारी संख्या में साधक भाई-बहन उपस्थित हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here