अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर ‘भूरा’ गिरफ्तार

0
6

कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के ‘अपराध मुक्त शहर’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए रावतपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी और एसीपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी कमलेश राय की टीम ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
​घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीटी रोड 9 नंबर क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मेहताब आलम उर्फ भूरा (31 वर्ष), निवासी कर्नलगंज को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
​खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह अवैध हथियार कहाँ से लाया था और शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। रावतपुर पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here