सरसौल,कानपुर।नरवल तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार रात महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक *राजेश कुमार* ने पुलिस टीम के साथ ड्योढ़ी गंगा और नजफगढ़ गंगा घाटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।
सुरक्षा उपाय।
– संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी।
– असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर।
– श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा है।
– महाशिवरात्रि पर नरवल में पुलिस अलर्ट
– ड्योढ़ी गंगा और नजफगढ़ घाटों का निरीक्षण
– अतिरिक्त बल तैनात, भीड़ प्रबंधन पर जोर।
देखे फोटो।





