महाशिवरात्रि पर हाथीगांव के श्री नंदेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब: आस्था का अद्भुत दृश्य

0
21

सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विधानसभा स्थित,हाथीगांव स्थित श्री नंदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्त गंगा स्नान कर गंगाजल, बेलपत्र और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

स्वयं भू शिवलिंग का हुआ भव्य अभिषेक
मंदिर में स्थापित स्वयं भू शिवलिंग के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और गन्ने के रस से किया।

हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद।
मंदिर के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।

पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।

महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मेला कमेटी और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएसी, एलआईयू, महिला सुरक्षा कर्मी, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, राजस्व टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here