पुलवामा हमले में शहीद हुए अजीत कुमार आजाद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर विमल द्विवेदी ने किया नमन

0
12

उन्नाव।आज 14 फरवरी, 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए उन्नाव के लाल शहीद अजित कुमार आजाद के स्मारक पर पहुंचकर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक हिन्दू वादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विमल द्विवेदी ने कहा कि
उन्नाव के वीर सपूत अजीत कुमार आजाद सहित शहीद हुए 40 वीर सपूत 140 करोड़ भारतवासियों के परिवार के सदस्य थे उनके परिवारों की चिंता करना व उनके सुख दुख में शामिल होना है हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है व सरकार व जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि उनसे किए गए सभी वादों को समय से पूरा कराया जाना चाहिए।उन्होंने सरकार से माँग की अजीत कुमार आजाद सहित उन्नाव के शहीदों की याद में स्मारक व द्वार के साथ भूमिहीन परिवारों को जमीनों के पट्टे का आवंटन कराया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी , धर्मेन्द्र शुक्ल, राकेश राजपूत सहित सैकड़ों राष्ट्र भक्तों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here