एडिशनल कमिश्नर ने घाटमपुर,सजेती दो थानों का किया निरीक्षण,अपराध रजिस्टर सहित सीसीटीएनएस कक्ष देखा,चौकीदारों ने बात कर पुलिसिंग रवैया समझ दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
16

संवाददाता,घाटमपुर। शुक्रवार 13 फरवरी घाटमपुर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने दो थानों का अचौक निरीक्षण किया एडिशनल कमिश्नर ने यहां पर मौजूद चौकीदारो से संवाद कर पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर सहित सीसीटीएनएस कक्ष देखा, उन्होंने पुलिस कर्मियों से विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के साथ अपना काम ईमानदारी से करने को कहा एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसपी एलआईयू ने शिव बारात की तैयारियों की जानकारी जुटाने के बाद थाने पहुंचकर निरीक्षण किया है, इस दौरान उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया है। उन्होंने थाना प्रभारियों को तहसील प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने थाने में मौजूद चौकीदारों से बातचीत कर पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई है। उन्होंने कहा की आप सभी अपने अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी सूचना थाना प्रभारी के साथ साझा करने को कहा साथ ही हल्का प्रभारियों से थाने में चल रही विवेचनाओं को निष्पक्ष रूप से संपादित करने व समय से विवेचनाओं को पूर्ण करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। इसके बाद एडिशनल कमिश्नर सजेती थाने पहुंचे। अचानक एडिशनल कमिश्नर के पहुंचने से थाना के सभी पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए। एडिशनल कमिश्नर ने अपराध रजिस्टर की जाँच कर सीसीटीएनएस, हवालात, मेस सहित थाना परिसर के निरीक्षण में संतुष्ट दिखे, साथ ही मा. मुख्यमंत्री महिला अपराध संबंधित द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांशी योजनाओं को धरातल पर उतार कर महिला सशक्ति करण के उनके अधिकारों से महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के निर्देश दिए इसके साथ ही आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर रूट डायवर्जन वाले भीड़भाड़ वाले चौराहों पर विशेष नजर बनाए रखने को कहा!
कानपुर एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि उन्होंने घाटमपुर,सजेती थाने पहुंचकर अचौक निरीक्षण किया है। इस दौरान चौकीदारों से संवाद करके क्षेत्र की सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी जुटाई है। साथ ही पुलिस कर्मियों को महिला अपराध व अन्य सभी लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने के साथ अपना काम निष्पक्ष और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए हैं! निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर के साथ डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी घाटमपुर कृष्ण कांत यादव मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here