भेलसा गांव में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

0
16

संवाददाता,घाटमपुर।साढ़ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी हाथों में लाठी-डंडे लिए मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल हुए वीडियो को भेलसा गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि नव हिंदुस्तान पत्रिका नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्ष आमने-सामने हैं और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान महिलाएं और किशोर भी लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दो महिलाएं और एक युवती हाथों में डंडा लिए एक अन्य महिला और युवक को पीटती दिखाई दे रही हैं। आसपास खड़े लोग बीच-बचाव के बजाय तमाशबीन बने हुए हैं। बताया जा रहा है विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों की पहचान कर उनसे पूंछ ताँछ की जाएगी। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि मारपीट में कोई घायल हुआ है तो उसकी चिकित्सीय जांच भी कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here