घर के बाहर खड़ी कार को बम से उड़ाया, इलाके में दहशत

0
23

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक घर के बाहर खड़ी कार पर बम फेंक दिया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया और कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
​हसनपुर निवासी मनमोहन यादव एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह वह रात करीब 9 बजे ऑफिस से लौटकर अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर चुके थे। रात करीब 2 बजे अचानक हुए तेज धमाके से उनकी और पड़ोसियों की नींद खुल गई। जब लोग बाहर दौड़े, तो मनमोहन की कार धू-धू कर जल रही थी। ​पीड़ित मनमोहन के अनुसार, तीन दिन पहले गाड़ी निकालने को लेकर दो बाइक सवार युवकों के साथ उनकी तीखी कहासुनी हुई थी। उन्होंने अंदेशा जताया है कि उसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। ​घटना की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना की पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने बताया ​मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पीड़ित की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here