बांगरमऊ, उन्नाव।समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से युवा और सक्रिय नेता काशिफ अंसारी को समाजवादी पार्टी, जिला इकाई उन्नाव का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जनपद के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव द्वारा कस्बा गंजमुरादाबाद निवासी काशिफ अंसारी को जिला सचिव मनोनीत किया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, काशिफ अंसारी लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ है। उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने काशिफ अंसारी को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। समर्थकों का कहना है कि काशिफ अंसारी के जिला सचिव बनने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला सचिव काशिफ अंसारी ने कहा, “मैं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और प्रदेश नेतृत्व के साथ ही जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज के हर वर्ग के हक की लड़ाई लड़ना है। हम सब मिलकर उन्नाव में समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट संजीव त्रिवेदी, गुलिस्तान खान, हाजी हफ़ीजुर्रहमान अंसारी, हाजी सोहेल अंसारी, राम अवतार यादव, सुरेश यादव, जाहिद अंसारी, नियाज अंसारी, राशिद अंसारी, नौशाद अंसारी सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही उनके पास बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है।




