बांगरमऊ,उन्नाव।महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के विख्यात नानामऊ गंगा तट परम्परागत रूप से स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ती रही है। साथ ही तट पर विशाल मेला भी आयोजित होता रहा है। इसी के मद्देनजर आगामी 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने नानामऊ गंगा तट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों से नदी की गहराई के पहले बेरीकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। जबकि कोतवाल श्री पांडेय ने हल्का पुलिस को स्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु महाशिवरात्रि के दिन लगातार गश्त करते रहने और अराजकतत्वों पर निगाह रखने का शख्त निर्देश दिए।




