माँ आनंदी देवी क्रिकेट टूनामेंट का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0
10

उन्नाव।विधानसभा भगवन्तनगर के अंतर्गत कुम्भी ग्राम पंचायत के मजरें लालपुर माँ आनंदी देवी क्रिकेट ग्राउंड में स्वर्गीय अनिल तिवारी(पाकिस्तान)की स्मृति में द्वितीय संस्करण में माँ आनंदी देवी क्रिकेट टूनामेंट का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया, टूनामेंट में शुभारम्भ में प्रतिभाग कर रही निहस्था व लाला खेड़ा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया कमेटी अध्यक्ष नीरज दुबे ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करके स्मृति चिन्ह भेंट करके मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया गया टूनामेंट मे बोलते हुवे राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया व खेल को खेल भावना से ही आपसी प्रेम सौहार्द से खेलने को कहा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उसे निखारने की आवश्यकता है जहाँ भी खिलाड़ियों को कोई संसाधन की कमी हो हमें सूचित करें हम सहयोग करेंगे ताकि हमारे क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन हो सके टूनामेंट कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चा दीक्षित,इकबाल सिंह,नीरज दुबे, गिरीश सिंह अकवारा, अनीश यादव, मोहित यादव, राघवेंद्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, संदीप यादव, पंकज सिंह बाबा, सर्वेश, सेनू यादव, शुभम रावत आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here