असोहा, उन्नाव।ब्लाक क्षेत्र के गांव पाठकपुर स्थित मां जालिपा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को मां जालिपा माता सेवा समिति द्वारा हवन पूजन के बाद कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।आचार्य विनोदाचार्य महराज व अनिकेत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की गई ।समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी संरक्षक देवदत्त त्रिपाठी, कृष्णा नन्द अवस्थी,श्री प्रकाश त्रिपाठी,कन्हैया लाल अवस्थी,ने माता की पूजा अर्चना करने के बाद यज्ञ में आहुति दी।जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक उदयराज यादव,भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी,सपा नेता पवन मिश्रा ने मां की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।उदयराज ने कहा कि मां की शक्ति की महिमा अपार है। मां का आशीर्वाद ही आपको हर मुश्किल से बाहर कर देता है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा व धर्म को बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत, राजू पांडेय,अतुल त्रिपाठी, लाला त्रिपाठी,सेठी,पंकज मिश्रा,प्रदीप पाण्डे, आकाश पाण्डे,आदि लोग मौजूद रहे वही कमेटी के दिनेश पाण्डे ,राकेश अवस्थी,संजय द्विवेदी,आलोक दुबे,प्रदीप तिवारी,भोलू,राम बिलास साहू,विकास मिश्रा,सन्दीप सविता,अनिल रावत,स्यामू चौरसिया,ने आये हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।
देखे फोटो।





