असोहा,उन्नाव।ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कालूखेड़ा में कमरों में अंधेरा होने से बच्चों को पढ़ने में कठिनाई हो रही थी, समस्या को देखते हुए आज बुधवार सुबह 11 बजे समाजसेवी सुजीत रावत ने आगे हाथ बढ़ाया।प्राथमिक विद्यालय कालूखेड़ा की प्रधान अध्यापिका गरिमा सिंह ने समाजसेवी सुजीत रावत को विद्यालय की समस्या से अवगत कराया। अंधेरे की समस्या को देखते हुए सुजीत रावत ने विद्यालय में इनवर्टर और बैटरी की व्यवस्था कर विद्यालय में प्रकाश की व्यवस्था कर दी। इस पहल से विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सुजीत रावत की भूरि भूरि प्रशंसा की वहीं विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से अभिनंदन किया।विद्यालय में इनवर्टर बैटरी की व्यवस्था देने के लिए अभिभावकों ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया। समाजसेवी सुजीत ने अपने संबोधन में कहा कि मैंनें भी इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है मुझे इस विद्यालय से बहुत प्रेरणा मिली है। मैं विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से कहना चाहता हूं कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने गुरुजनों की आज्ञा का पालन करें और जो अभिभावक है वह अपने बच्चों को पढाने में कोई कसर न छोड़ें चाहे उन्हें अपना पेट काटकर पढ़ना पड़े। वहीं शिक्षकों से अपील की वो भी पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाये जिससे इस विद्यालय का नाम रोशन हो सके।इस मौके पर सहायिका सीमा, प्रगति के अलावा अरुण बाजपेई, शैलेंद्र सुभेन्द्र, पप्पू, सत्रोहन, पप्पू सिंह, आदि मौजूद रहे।




