सन बर्न कार्यक्रम में शामिल हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता पॉप सिंगर ऋत्विज ने मचाया धमाल गूंजा गंगोत्री ग्रीन

0
20

उन्नाव ।विकास खण्ड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र में बनी गांव में बने गंगोत्री ग्रीन में सन बर्न ने धूम मचा दी । आप को बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नाव के लोक प्रिय विधायक पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया, वहीं गंगोत्री ग्रीन फार्म हाउस के संरक्षक भरत गुप्ता ने अपने सहयोगियों से के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया, वहीं सदर विधायक ने कार्यक्रम आयोजक की सराहना किया । भारत और एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) संगीत उत्सव ने उन्नाव में भी धूम मचा दी। बताते चले कि सन बर्न 2007 में शुरू हुआ था। यह दुनिया भर के शीर्ष डीजे, शानदार लाइटिंग, स्टेज प्रोडक्शन और उच्च ऊर्जा वाले संगीत प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूज़िक (ईडीएम)
पहली बार 2007 में गोवा, भारत में हुआ था, अब तक गोवा, पुणे और मुंबई में भी आयोजित हुआ,2007 में गोवा के समुद्र तट पर पहला सन बर्न आयोजित हुआ था। वहीं उन्नाव में बनी गांव में बने गंगोत्री ग्रीन में भी अपनी पहचान छोड़ दी आप को बता दें कि ये प्रोग्राम उन्नाव में पहली बार हुआ है ,यह एक समय में कई स्टेज पर प्रदर्शन करता है। सन बर्न ने भारत के ईडीएम मैप पर एक बड़ा स्थान दिलाया और इसे टू मारो लैंड और अल्ट्रा मियामी जैसे प्रतिष्ठित फेस्टिवलों के बराबर माना गया। 2016 से कुछ समय के लिए यह पुणे में भी हुआ था। वहीं हम बात करें कार्यक्रम को भव्य बनाने में गंगोत्री ग्रीन हाउस का बड़ा योगदान रहा हैं अगर हम बात करें भीड़ की तो लमसम चार से पांच हजार लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया सभी ने खूब ठुमके लगाए वहीं जब वहां लोगों से बात की गई तो उन्होंने कार्यक्रम की सराहना किया पॉप सिंगर ऋत्विज ने सबका मन मोह लिया ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here