किराएदार दुकान मालिक की बहन को जेवर समेत ले भागा पिता ने की पुलिस से शिकायत

0
37

बांगरमऊ,उन्नाव।दुकान मालिक की बहन को एक किराएदार बहला फुसलाकर भगा ले गया पीड़ित ने नगदी जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
बांगरमऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के ही अन्य गांव निवासी एक युवक उसके मकान में पिछले 2 वर्षों से दुकान चलाता था जो बीते 7 फरवरी की शाम को उसकी 17 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है जो अपने साथ 50,000 की नगदी तथा सोने चांदी के लांखो रुपए कीमत के जेवरात भी लेकर चली गई है।पीड़ित ने एक फोन नम्बर भी पुलिस को बताया है कहा है आरोपी का नम्बर घटना के बाद से बंद है।दुखी भाई ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here