उन्नाव पुलिस-प्रेस मैत्री क्रिकेट मैच

0
27

उन्नाव।पुलिस एकादश एवं उन्नाव प्रेस एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन एम.एम.सी. ग्राउंड बंथर में किया गया। उन्नाव पुलिस टीम की अगुवाई श्री गौरांग राठी जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं उन्नाव प्रेस टीम की अगवाई श्री संकल्प दीक्षित एवं श्री गौरव शर्मा द्वारा की गयी।
उन्नाव पुलिस टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्नाव पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 07 विकेट के नुकसान पर कुल 191 रन बनाये। जिसमें प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय नें 42 गेंद पर सर्वाधिक 66 रन बनाये। उन्नाव प्रेस टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय शर्मा नें 03 ओवर में 20 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव प्रेस एकादश 19.03 ओवर में 176 रन पर ऑल आउट हो गई। । जिसमें अजय शर्मा नें 43 गेंद पर सर्वाधिक 63 रन बनाये एवं पुलिस एकादश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय नें 2.3 ओवर में 09 रन देकर 04 विकेट प्राप्त किये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उन्नाव पुलिस एकादश के सचिन राय(प्रतिसार निरीक्षक) को प्रदान किया गया। बेस्ट बल्लेबाज उन्नाव प्रेस एकादश के अजय शर्मा व बेस्ट फील्डर उन्नाव प्रेस एकादश के योगेन्द्र मिश्रा व उन्नाव पुलिस एकादश से एसडीओ कौशलेन्द्र रहे। क्रिकेट मैच मे कंमेन्ट्री में का0 प्रशान्त यादव एवं अंपायरिंग में का0 मनीष यादव की अहम भूमिका रही।

उन्नाव पुलिस टीम
डीएम उन्नाव गौरांग राठी, एसएसपी उन्नाव जय प्रकाश सिंह, एडीएम सुशील कुमार, जेएम शौर्य अरोड़ा, ASP(N)अखिलेश सिंह, ASP(S) प्रेम चंद, सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह, सीओ हसनगंज अरविन्द चौरसिया, सीओ सफीपुर सोनम सिंह, सीएफओ श्री अनूप कुमार सिंह, एसडीओ श्री कौशलेन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री सचिन राय, इत्यादि शामिल रहे।

प्रेस एकादश
संकल्प दीक्षित, गौरव शर्मा,सूरज सिंह,अनुज गुप्ता,अनुराज भारती, राहुल पाण्डेय, अजय कुमार, अजय शर्मा,योगेंद्र मिश्रा, राहुल वर्मा, मिलन इत्यादि शामिल।

देखें फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here