बलात्कार के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

0
24

फतेहपुर। बकेवर थाना पुलिस ने बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। जानकारी के अनुसार बकेवर थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 धारा 64(1)/308(2)/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित सविता पुत्र विजयशंकर सविता निवासी ग्राम बिजुरी थाना बकेवर हाल मुकाम कस्बा बकेवर को रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नारायण ढाबा के पास, कस्बा बकेवर क्षेत्र से सुबह करीब 10.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बकेवर में पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास के अनुसार मु0अ0सं0 16/25 धारा 105 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 19/26 धारा 64(1)/308(2)/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बकेवर तुषार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, कांस्टेबल ओमनारायन एवं कांस्टेबल संदीप चैधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here